गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: विकास खंड मेजा के सिलौधी ग्राम पंचायत स्थित नई गढ़ी गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से काफी पीछे है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई दशकों बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाओं अभाव बना हुआ है। सड़क, शिक्षा, शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं न होने से ग्रामीणों को रोजाना अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब किसी गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाना पड़ता है। सड़क न होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, ऐसी दशा में मरीज को चारपाई या अन्य साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है।...