Gangapar News: सिलेंडर लीकेज से रसोई में लगी आग, सामान जला
गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के कठौली गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किचन में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि परिजनों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया,समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कठौली गांव निवासी पूर्व प्रधान व वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर शर्मा उर्फ पप्पू टिकैत के घर की महिलाएं रसोई घर में खाना बना रही थी, इसी बीच गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। ऐसा देखा महिलाएं सामान छोड़कर बाहर आ गई। देखते ही देखते किचन में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं की चिख सुन मौके पर पहुंचे,परिजनों ने कंबल भिगोकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए सिलेंडर को किसी तरह घर से बाहर निकाल दिया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.