Gangapar News: सिलेंडर में लीकेज से आग लगने पर सामान जलकर राख
गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: नगर निगम क्षेत्र के कसेरूआ कला गांव निवासी राम प्रसाद गुप्ता के घर में बुधवार को खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से सिलेंडर में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।आग बुझने के बाद परिवार के साथ ही आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पीड़ित परिवार के अनुसार आग लगने से घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।हादसे के दौरान काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.