गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: बाढ़ का पानी खिसकते ही गंगाघाट सिरसा पर कीचड़ की वजह से फिसलन बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं व आम लोगों को गंगा के पानी में डूबने का खतरा बढ़ गया है। उपड़ौरा लोहारी गांव के सतीश चन्द्र विश्वकर्मा, गोपाल यादव ने बताया कि सिरसा कस्बे में स्थित बाबा श्री नाथ धाम लोगों के आस्था का केन्द्र बना हुआ है। विभिन्न गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिर पहुंचते हैं। सभी भक्त पहले सिरसा गंगाघाट पर स्नान करते हैं, इसके बाद गंगाजल से बाबा का अभिषेक करते हैं। सावन के पवित्र महीने में तो गंगाघाट पर हजारों की संख्या स्नान के लिए पहुंचती है। ऐसी दशा में शासन व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए गंगाघाट को पक्का बनाया जाना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...