गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: गंगाघाट सिरसा पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने युवक का शव देखा तो इस बात की सूचना पांटून पुल के ठेकेदार को दी। सूचना पाते ही पुल ठेकेदार ने मौजूद पीपों के बीच एक युवक का शव देखा तो इस बात की सूचना उसने पुलिस को दी, तो चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ल टीम के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पीपे के बीच फंसे शव को किसी तरह बाहर निकाल लिया। पुलिस के परीक्षण में लावारिश लाश के दाहिने हाथ में टैटू बना है, जिसमें पूनम व संजय लिखा है। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान करानें की कोशिश तो की, लेकिन पहचान न हो सकी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...