Gangapar News: सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम का रास्ता खस्ताहाल
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हुई बरसात से मांडा राजमहल व मांडा खास बस्ती से सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम, मांडव्य तपोभूमि मार्ग व जंगल में स्थित चफला मोहल्ले की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।इसी मार्ग से चफला बस्ती में सब्जियों व अन्य खेती करने वाले सैकड़ों किसानों, मां मांडवी देवी धाम व ऋषि मांडव्य तपोभूमि तक नियमित रूप से जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। तमाम किसानों व भक्तों ने जर्जर व बदहाल इस मार्ग के मरम्मत के लिए ब्लॉक, तहसील से लेकर जिले के तमाम अधिकारियों और विभिन्न जन प्रतिनिधियों से भी अपील की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.