गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सैदाबाद स्थित मां निमहरा देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में देवी भक्ति का माहौल बना रहा।नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है। यह भी पढ़ें- नवरात्रि क...