Gangapar News: सावन मेले की तैयारियों को लेकर श्रंग्वेरपुर चौकी में बैठक
गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को श्रंग्वेरपुर चौकी परिसर में तीर्थ पुरोहित समाज एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।चौकी प्रभारी कुंवर भान चंद एवं एसएसआई उमेश सिंह ने उपस्थित तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सावन माह में गंगा तट पर कांवर लेकर आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश द्विवेदी, संजय त्रिपाठी सहित तीर्थ पुरोहित समाज एवं व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महादेव खोह में सावन मेला की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.