Gangapar News: सावन मेला और दंगल कुश्ती प्रतियोगिता 26 अगस्त को
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा के मछहा, पयागपुर रामगढ़वा धाम स्थित बाबा बूढ़े नाथ मंदिर में विशाल सावन मेला और कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया है।जानकारी समाजसेवी अमरेश मिश्रा पप्पू ने दी कि दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पहलवान अपने दांव पेंच दिखायेंगे। मेले का आयोजन बुधवार सुबह सात बजे से और दंगल प्रतियोगिता दोपहर एक बजे से शुरु होगा। सभी भक्तों से मेले में पहुंच कर भोले बाबा जी के दर्शन के साथ ही दंगल प्रतियोगिता को भी सफल बनाने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.