गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार तेज हवा के साथ हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के चलते गिरने लगी है। वहीं, खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भी बारिश के पानी से भीगकर खराब हो रही है। एक ओर किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी फसल तैयार करने में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर मौसम की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो खेतों में गिरी धान की फसल के सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी। यह भी पढ़ें- Jamui News: बेमौसम बारिश से धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता वहीं भीगने के कारण धान का पुआल भी खराब हो जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उ...