Gangapar News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में हुआ अभिषेक
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: सावन के पहले सोमवार पर मांडा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में लोगों ने रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर सुबह से देर शाम तक शिवालयों में हर हर महादेव के ध्वनि गूंजते रहे। मांडा क्षेत्र के प्राचीन बूढ़े नाथ मंदिर मांडा खास आंवलादह, कोसड़ाकला स्थित देवकु़डनाथ मंदिर, मांडा खास स्थित रानी का तालाब शिवालय, बादपुर स्थित बूढ़े नाथ मंदिर में तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन और अभिषेक किया। इस अवसर पर तमाम भक्तों ने स्थानीय डेंगुरपुर, बादपुर, बामपुर, महेवा कला आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में गंगाजल से अभिषेक भी किया। पहले सोमवार पर भक्तों ने गाय के दूध और चावल भी महादेव को अर्पित कर मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.