गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: सावन के पहले दिन गुरुवार की भोर से ही शिव भक्तों की टोली क्षेत्र के सुजा वन देव मंदिर पर जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए पहुंची। क्षेत्र के देवरिया गांव के यमुना की मध्य धारा में स्थित ऐतिहासिक सुजावन देव मंदिर पर सावन के पहले दिन गुरुवार को भोर से ही से ही दर्शन पूजन करने वालो की भीड़ पहुंची। भक्तों ने विधि विधान से दर्शन पूजन करते हुए जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घूरपुर एसओ अतुल कुमार मिश्र अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने भक्तों का पूजन करवाया। यह भी पढ़ें- पवित्र सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिव मंदिरों में पहुंचने लगे भक्त, शिव पुराण कथा शुरू यह भी प...