Gangapar News: सावन के चौथे सोमवार की तैयारी में हुई सफाई
गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: भाजपा नेता और समाजसेवी देवेंद्र पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ मांडा के ग्राम पंचायत खुरमा पहाड़ पर बसे सिद्ध पीठ दूध नाथ महराज महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार की तैयारी को लेकर परिसर की साफ सफाई की । इस दौरान उनके दर्जनों सहयोगी भी साथ रहे। मंदिर परिसर की साफ सफाई के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने गांव व क्षेत्र के सभी शिवालयों पर थोड़ा समय निकाल कर देवी देवताओं के परिसर की साफ सफाई जरूर करें, ताकि हिंदू धरोहरों को संजोया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्णावती नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों का धन सरकार ने व्यय किया, लेकिन नदी की सफाई न हो पाने से क्षेत्र के कई गांवों के किसान बाढ़ की परेशानी झेलने के लिए मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.