Gangapar News: सावन के आखिरी सोमवार को गंगा तटों पर उमड़ी आस्था
गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: सावन के चौथे व अन्तिम सोमवार पर क्षेत्र में शिवभक्ति की धूम रही। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह होते ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा तट गूंज उठे। शिव मंदिरों में आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। श्रृंग्वेरपुर धाम और कुरेसर स्थित कौरेश्वरनाथ धाम के गंगा तटों पर बड़ी संख्या में कांवरिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवर में पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवरिए पैदल अपने-अपने निर्धारित शिवालयों की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ कांवरियों के जयकारों से रास्ते भी भक्तिमय नजर आए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.