Gangapar News: सावन की आहट के साथ झूलों पर गूंजने लगे गीत
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: सावन का महीना शुरू होने से पहले ही नवाबगंज और कौड़िहार क्षेत्र में हरियाली के बीच सावन की सुगंध महसूस होने लगी है। गांवों में पेड़ों की मजबूत डालियों पर झूले पड़ने लगे हैं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ उनका आनंद ले रहे हैं। सुबह से शाम तक झूलों पर बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं, जिससे गांव का माहौल उल्लासमय हो गया है। बच्चों में इस बात की होड़ लगी रहती है कि "पहली पेंग हम भरेंगे। झूला झूलने के लिए वे अपने साथियों के साथ कतार बनाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। जैसे ही मौका मिलता है, ऊंची-ऊंची पेंग भरते हुए उनकी खुशी देखते ही बनती है। यह भी पढ़ें- Balia News: मानसून की सक्रियता से आषाढ़ में सावन का अहसास बच्चों का यह उत्साह ग्रामीण संस्कृति और सावन की परंपराओं को जीवंत कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.