Gangapar News: सामूहिक विवाह सम्मेलन सात दिसंबर को
गंगापार, अक्टूबर 16 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ में साहू एकता मंच की बैठक में आगामी सात दिसंबर को प्रयागराज के केपी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले 16वें सर्व समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में 101 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है, अब तक 25 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने बताया कि सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ों को आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने वर-वधू पक्ष से समय से पंजीकरण कराने की अपील की। बैठक में शंकरलाल साहू, गिरजा शंकर गुप्ता, मदनलाल साहू, छेदीलाल साहू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.