Gangapar News: सामुदायिक स्वास्थ्य मेजा में रोगियों की संख्या बढ़ी
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी मेजा की ओपीडी मंगलवार को 265 से ऊपर रही। ज्यादातर गर्मी और उमस की चपेट में आकर विभिन्न रोगों से पीड़ित रहे। ओपीडी में डॉ. बबलू सोनकर, डॉ.सुरेश सोनकर सहित अन्य डॉक्टरों ने बारी-बारी से सभी मरीजों का परीक्षण किया। तिगजा गांव से पहुंची आरती देवी ने कहा कि डॉक्टर साहब ऐसी गर्मी है कि चक्कर आ रहा है।शुक्लपुर गांव से पहुंचे पंकज मिश्रा ने बताया कि दो दिनों से उन्हें बुखार आ रहा है। दवा खाने के बाद कुछ देर ठीक रहता है। उसके बाद दोबारा बुखार आ जाता है। श्यामनगर से पहुंचे फौजदार ने बताया कि उन्हें सुबह से शाम के बीच कई बार दस्त हो रही है, दवा खाने के बाद दस्त ठीक नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.