Gangapar News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा के घीनपुर स्थित जामिया मिल्लिया हायर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. एस. सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.