गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: करछना, हिन्दुस्तान संवाद। करछना क्षेत्र की ज्यादातर साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध है। कुछ जगहों से किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति रोकड़ी, पथरहिया पर यूरिया बांटी गई। डीएपी का संकट बना हुआ है।किसानों ने बताया कि समितियों में खाद की गुणवत्ता पर विश्वास है। बाजार में ज्यादा दाम के साथ नकली खाद होने का भी भय बना रहता है। बताया कि वर्तमान समय में डीएपी नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में डीएपी नदारद, चक्कर काट रहे किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...