गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। साथियों के साथ घर आकर तीन आरोपियों ने गाली देते हुए युवक को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत खमिनियां गांव निवासी धीरज यादव पुत्र राज नारायण यादव ने थाने में तहरीर दी कि गांव के ही अंश प्रताप व अनूप कुमार अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके घर आए। घर आते ही आरोपियों ने गाली देते हुए उसे पीटा और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...