Gangapar News: साइबर ठगी से निकाले गए रुपये को पुलिस ने वापस कराया
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: साइबर ठगी के शिकार हुए युवक की रकम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने मऊआइमा पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम सुल्तानपुर खास निवासी शेरअली पुत्र वाजिद अली के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 39 हजार 665 रुपये निकाल लिए थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल मऊआइमा की टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। कार्रवाई करने वाली टीम में नोडल साइबर सेल मऊआइमा उपनिरीक्षक विवेक कुमार, प्रभारी साइबर सेल मऊआइमा वरिष्ठ उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर और महिला कांस्टेबल शिखा सिंह शामिल रहीं। रकम वापस मिलने पर शेर अली ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.