गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, टीबी मुक्त भारत और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोनम ने महिला हेल्पलाइन, विनय ने साइबर अपराध से बचाव और 16 यूपी बटालियन एनसीसी के एएनओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने टीबी के प्रति जागरूक किया। नवाबगंज बाईपास पर पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल की मॉक ड्रिल कराई। इस मौके पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी, प्रबंधक लक्ष्मीनारायण जायसवाल, प्रधानाचार्य विजय गुप्ता, सोनू केसरवानी, जीसीए सपना साहू, समीरा खातून और सुनीता पाल सहित अन्य रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कॅरियर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...