गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: जालसाजों, साइबर ठगों व महिलाओं के अन्य उत्पीड़न पर बचाव के ट्रिप बताने के साथ ही चौपाल लगाकर पुलिस ने छात्रों व छात्राओं को टोल फ्री सरकारी नंबरों की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। बुधवार को मांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरवांदलापुर के जीआईसी विद्यालय में मांडा पुलिस ने एक चौपाल का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मांडा सुनील कुमार ने मौजूद छात्र, छात्राओं को साइबर ठगों से बचाव, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न पर सहयोग के लिए जारी पुलिस विभाग के 112 सहित तमाम सरकारी टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। मौके पर दरोगा शिव कुमार गोयल, महिला दरोगा नीरज राजपूत, महिला आरक्षी खुशबू पांडेय, नेहा, अनीता व सिपाही विवेक सिंह, विकास कुमार मौर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नशे और साइबर अपराध से बच...