Gangapar News: साइकिल सवार मजदूर को कार ने मारी टक्कर
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के बलापुर निवासी राजेश कुमार भारतीय पुत्र दूधनाथ भारतीया मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार को राजेश रोज की तरह साइकिल से मजदूरी करने प्रयागराज शहर जा रहे थे। अभी वे थाना क्षेत्र के बादलगंज गांव के सामने पहुंचे थे कि हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से राजेश साइकिल समेत छिटककर दूर जा गिरे, उन्हें गंभीर चोटे आईं। मौका देखकर कार सवार मय वाहन फरार हो गया। आसपास के लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.