Gangapar News: साइकिल चलाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी जसरा आईएएस शिवम सिंह एवं एडीओ पंचायत विनोद कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयाग संगम सेवा संस्थान की टीम के उत्साही युवाओं ने गांव-गांव में साइकिल चलाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। युवाओं ने साइकिल यात्रा के माध्यम से घर-घर यह संदेश पहुंचाया कि प्रतिदिन साइकिल चलाने और सुबह उठकर नियमित योगाभ्यास करने से शरीर निरोग और ऊर्जावान रहता है। इस अवसर पर प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने युवाओं एवं ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाते हुए अपील की कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.