गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: वन महोत्सव के तहत शनिवार को सेंट जोसेफ स्कूल में वृहद पौधरोपण अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Etah News: सेंट पॉल्स जूनियर विंग में हुआ पौधारोपणकार्यक्रम का महत्व उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता हमारे जीवन के आधार होते हैं, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायी संसाधन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक बच्चा अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उस...