Gangapar News: सांसद व विधायक निधि से लगी हाई मास्ट लाइटें खराब
गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: सांसद निधि से क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में लगाई गई हाई मास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। रखरखाव के अभाव में लाइटें महीनों से नहीं जल रही हैं, जिससे शाम होते ही बाजार अंधेरे में डूब जा रहे हैं। पकरी सेवार बाजार के डब्बू केसरी ने बताया कि बाजार के तिराहे पर मजा विधायक की ओर से प्रकाश व्यवस्था के लिए, हाई मास्ट लगवाया गया, जो कई माह से खराब पड़ा है। दिन ढलने के बाद बाजार में अंधेरा छा जाता है। दुकानदारों और आने-जाने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। अंधेरे के कारण सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता है। इसी तरह तहसील मेजा मुख्यालय के पास पूर्व सांसद रीता जोशी की निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट भी कई वर्षों से खराब पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.