Gangapar News: सांप देख धीमी की बाइक, पुलिस वैन ने मारी टक्कर
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर कठौली गांव के सामने रविवार को दोपहर सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के लिए एक बाइक सवार ने अपनी बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गणेश (24) पुत्र रामसुरेमन, निवासी शिवपुरा, अमिलिया कलां के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.