गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: क्षेत्र के धमौर गांव में शनिवार को एक सांड़ ने धावा बोलते हुए करीब छह लोगों को दौड़ा कर मारा। जिसमें 54 वर्षीय खप्पर, 52 वर्षीय कृष्ण कुमार, 18 वर्षीय कैकशा बानो पुत्री हुसैन, तीन बच्चे नाफिया, नाजिया, आयशा फातमा को सांड़ ने मार कर घायल कर दिया। सांड़ के हमले में कैकशा बानों की हालत गम्भीर बताई गई है। परिजन कैकशा बानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैलहा ले गये जहां पर उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गम्भीर देखते हुये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार धमौर गांव में कई सांड़ हैं जो आये दिन किसी न किसी को निशाना बनाते रहते है। जिससे ग्रामिणों जीना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...