Gangapar News: सहसों में जल भराव की समस्या को दूर करने का मिला भरोसा
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: व्यापारी नेता के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सहसों बाजार पहुंचकर सड़क व जल निकासी की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाजार की सड़क का जायजा लेने के साथ ही जल निकासी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। सहसों व्यापार मंडल नेता अमन केसरवानी के प्रार्थना पत्र पर लोक निर्माण विभाग के एई उमेश कुमार, जेई प्रमोद कुमार रावत सहित विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क किनारे जलभराव, जल निकासी और अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। व्यापारी नेता अमन केसरवानी ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार की सड़क लोक निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.