गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: खरीफ सीजन में धान की फसल में खाद की बढ़ती जरूरत के बीच यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सैदाबाद क्षेत्र में किसानों को यूरिया के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र की 11 साधन सहकारी समितियों में से नौ समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। इन समितियों से किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। धान की रोपाई के बाद फसल में यूरिया की मांग बढ़ गई है। किसान समय पर यूरिया का प्रयोग कर फसल की बेहतर वृद्धि चाहते हैं। ऐसे में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि समितियों पर उपलब्ध स्टॉक के आधार पर क...