Gangapar News: सहकारी कर्मचारियों ने नियमित वेतन भुगतान की उठाई मांग
गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: साधन सहकारी समिति परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर 22 अक्तूबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए लामबन्द हो गये हैं। मुख्य जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी समिति कर्मचारियों से 21 अक्तूबर को चन्द्रशेखर आजाद पार्क में उपस्थित होकर बैठक कर सहायक आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता प्रयागराज को ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष गंगापार अजीत यादव व जिलाध्यक्ष यमुनापार जय कुमार तिवारी ने लंबित वेतन के भुगतान और नियमित वेतन निर्धारित करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर चन्द्रजीत यादव, बालेन्द्र शेखर सिंह, गुलाब सिंह, पुष्कर द्विवेदी, आलोक पाठक, विजयराज यादव, प्रमोद यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: लंबित वेतन को लेकर सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.