Gangapar News: ससुर और साले ने मिलकर दामाद को पीटा
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना बहरिया क्षेत्र के रैनी गांव निवासी चन्द्रशेखर पुत्र अमरनाथ ने बहरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरे घर पर रात दस बजे थाना सरायइनायत के कैथवल गांव निवासी मेरा साला व ससुर धर्मेन्द्र कुमार व शोभनाथ ने रैनी गांव आकर गाली गालौच करते हुए मुझे व मेरी मां को पीटने लगे।शोर सुनकर गांव वाले एकत्र हुए तो उक्त दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लिखित प्रार्थना पत्र मिलने पर बहरिया थानाध्यक्ष ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जाच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.