Gangapar News: ससुराल से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंधियाव गांव के सामने शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। मेजा क्षेत्र के सोनबरसा (सोबरी) गांव निवासी 30 वर्षीय रामसागर पटेल पुत्र राकेश पटेल शुक्रवार को अपनी पल्सर बाइक से घूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव स्थित ससुराल में आयोजित बधाव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटते समय गंधियाव गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत रात अधिक होने के कारण पुलिस तत्काल मृतक की पहचान नहीं कर सकी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.