गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत तिलकपुर गांव स्थित सर्विस रोड पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। हादसे में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, तिलकपुर गांव निवासी 28 वर्षीय गौरी शंकर उर्फ देवा पुत्र श्रीनाथ बिंद अपने मित्र 25 वर्षीय अजय वर्मा पुत्र कमल कुमार वर्मा निवासी माधोपुर बरौत के साथ मोटरसाइकिल से बरौत से हंडिया की ओर जा रहे थे। तिलकपुर गांव स्थित अंडरपास से निकलकर वापस बरौत की तरफ मुड़ ही रहे थे कि सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ...