Gangapar News: सर्वर ठप होने से इफको बाजार, समितियों पर कतार
गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित इफको बाजार का सर्वर खराब होने की वजह से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। सुबह से किसानों की खाद के लिए लम्बी कतार लग रही है परन्तु सर्वर न चलने के कारण किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। सोरांव में सुबह से शाम तक यूरिया खाद के लिए किसान परेशान हैं।
किसान परेशान खेती किसानी के लिए प्रयागराज जनपद में प्रमुख स्थान रखने वाले सोरांव के किसान धान की रोपाई के बाद अब यूरिया खाद को लेकर परेशान हैं। साधन सहकारी समितियों से लेकर इफको बाजार का सुबह से शाम तक चक्कर काट रहे परन्तु यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। सोरांव इफको बाजार में खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि सर्वर काम न करने के कारण खाद का वितरण प्रभावित है।
महंगे दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.