Gangapar News: सर्पदंश से महिला की गई जान
गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झिंगहा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सर्प ने डस लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.