Gangapar News: सर्पदंश से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में सर्पदंश से 70 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रोकड़ी गांव निवासी 70 वर्षीय राजबहादुर पटेल घर की दीवार में बने झरोखे में रखी चाबी निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.