Gangapar News: सरकारी स्टीमर बंद होने से छोटी नावों से लोग पार कर रहे गंगा
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण डेंगुरपुर- धनतुलसी गंगा घाट पर संत रविदास नगर की ओर से संचालित निःशुल्क स्टीमर पिछले चार दिनों से बंद है। सरकारी स्टीमर बंद होने के बाद राहगीर छोटी नाव से उफनती गंगा को जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सरकारी स्टीमर बंद होने के बाद लोगों को मिर्जापुर चील्ह होते हुए लगभग 80 किमी लंबी दूरी तय करके भदोही और मांडा पहुंचना पड़ रहा है। कुछ लोग अतिरिक्त चक्कर से बचने के लिए अपने जीवन को दांव पर लगाकर उफनती तेज लहर वाले गंगा के धारा में छोटी और मानकविहीन नावों से गंगा पार कर रहे हैं। स्थानीय नाविक भी अतिरिक्त लाभ के चक्कर में सवारियां ढो रहे हैं, जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के जेई बीबी सिंह ने जानकारी दी कि गंगा का जलस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.