Gangapar News: सरकारी वाहनों के थम गए पहिए
गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: तहसील मेजा सहित विभिन्न तहसीलों के अधिकारियों को ठेकेदारी प्रथा से मिले वाहन कई माह का बकाया होने संचालन रोक दिया गया। ठेकेदार द्वारा वाहनों का संचालन पर रोक लगाए जाने से प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। नायब तहसीलदार मेजा को हाईकोर्ट में एक काम के लिए जाना पड़ा, वह किराए का वाहन लेकर हाईकोर्ट गए। इसी तरह अन्य अधिकारी जो इस प्रकार के वाहन से चलते रहे, सभी वाहन का संचालन रोक दिए जाने से परेशान रहे। ठेकेदारी प्रथा से वाहन का संचालन करने वाले वाहन स्वामी ने बताया कि नौ माह का बकाया उसे नहीं दिया गया, नजारत विभाग ने धन रोक रखा है, जिससे ऐसी हाल हो गई है। मेजा तहसील में ठेकेदारी प्रथा से तीन वाहन दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.