गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: शुक्रवार को विकास खंड उरुवा में सेवा सेतु अभियान/सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों और लाभार्थियों को दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ उरुवा राजेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी उरुवा शिव कुमार, सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार, राजेश कुमार तथा विनय कांत शुक्ल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी...