गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: भाजपा की प्रदेश महामंत्री आकांक्षा सोनकर का मेजारोड में स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यकर्ताओं का योगदान पार्टी को गति दे रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने मेजारोड बाजार की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सीएम को संबोधित ज्ञापन महामंत्री को सौंपा। उन्होंने कहा, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित मेजारोड बाजार मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बाजार में प्रतिदिन तीन दर्जन बसों का ठहराव होता है। यहां से हजारों यात्री आवागमन भी करते हैं। लेकिन, रोडवेज का बस अड्डा तक नहीं बनाया जा सका। ज्ञापन देने वालों में कृष्णदास गुप्ता, कामेश्वर पटेल, राजीव मणि नाथ तिवारी, मुन्ना पांडेय, रमेश चंद्र उपाध्याय, राजेश कुमार, आशुतोष प्...