Gangapar News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, जांच में लीपापोती
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: तहसील मेजा के गुनई गहरपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव की भूमि जो खाद गड्ढा के लिए आरक्षित है, उस पर अवैध कब्जा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने जांच की, जांच के दौरान गलत रिपोर्ट लगा दी, जिससे अवैध कब्जा आज भी यथावत बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शिकायत करें तो किससे करें, जब खुद राजस्व विभाग ही सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को संरक्षण दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.