गंगापार, नवम्बर 2 -- किसानों पर हड़ताल का असर Gangapar News: सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर अब किसानों पर पड़ने लगा है। आलू की बोआई का समय नजदीक होने और रबी की अन्य फसलों की तैयारी के बीच समितियों पर ताला लटकने से किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। खाद की जरूरत के समय समितियों से उर्वरक नहीं मिलने के कारण किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उरुवा ब्लॉक की सभी साधन सहकारी समितियां सचिवों की हड़ताल के चलते बंद पड़ी हैं। ऐसे में समितियों से मिलने वाली खाद के लिए किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है। निजी दुकानों से खाद खरीदने में उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ने के साथ ही आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। किसानों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि समय पर खाद नहीं मिल...