गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: मांडा की कुछ समितियों में गुरुवार को भी यूरिया व डीएपी का वितरण किया गया। साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए सुबह से ही पहुंचे किसानों में हालांकि डीएपी के अभाव को लेकर निराशा रही, लेकिन वे डीएपी के अभाव में यूरिया खाद लेकर ही वापस लौटे। गुरुवार को ज्यादातर समितियों में खाद खत्म हो गई, जिससे किसानों को निराश होना पड़ा। मांडा विकास खंड क्षेत्र में मांडा खास, कोसड़ाकला, महुआरीकला, बरहा कला, महेवा कला, चकडीहा, हाटा और मझिगवां कुल आठ साधन सहकारी समितियां हैं। मांडाखास मझिगवां, कोसड़ा कला, हाटा आदि समितियों में यूरिया खाद का वितरण किया गया, जो गुरुवार दोपहर के पहले ही खत्म भी हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात के बाद भी रही किसानों की भीड़ हाटा साधन सहकारी समिति में नौ टन डीएपी आयी थी, जिसमें चार टन डी...