Gangapar News: समितियों में खाद का अकाल, निजी दुकानदार हो रहे मालामाल
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मेजा के ग्यारह समितियों में इस समय किसी में भी यूरिया उपलब्ध नहीं है, जिससे मेजा के विभिन्न गांवों के किसान निजी दुकानों से निर्धारित दर से अधिक पर खाद की खरीदारी कर रहे हैं।किसान राजेश कुमार ने बताया कि नेवढ़िया समिति की खाद एक निजी भवन में रखी जाती है, इस समय यूरिया उपलब्ध नहीं है। उधर तेंदुआ कला, ईटवा कला, पीपरांव, सुजनी समोधा, पथरा, कोहड़ार, चपरों, लक्षन का पुरा, खूंटा गडेवरा समिति में भी खाद उपलब्ध नहीं है। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि दस दिन पूर्व तक किसानों को सभी समितियों से यूरिया का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रबी सीजन से पहले सभी समितियों पर पहुंचेगी यूरिया-डीएपी अब किसानों को यूरिया की आवश्यकता नहीं रह गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.