गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: धान की कटाई के बाद किसान रबी फसलों की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। गेहूं की बोआई का समय नजदीक होने के बावजूद क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। करछना क्षेत्र की आठ साधन सहकारी समितियों में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते खाद का वितरण प्रभावित है। वहीं, मांग के अनुरूप डीएपी की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। समितियों से निराश होकर किसान बाजारों से महंगे दामों पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। किसान सुनील कुमार का कहना है कि बुआई का समय निकलने से उनकी खेती प्रभावित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...