Gangapar News: समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: सोमवार को कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संविदा एएनएम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में पहुंचीं एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने और 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुकी संविदा एएनएम को नियमित किए जाने की मांग की। एएनएम का कहना है कि संविदा पर कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। नियमित एएनएम और संविदा एएनएम से लगभग समान प्रकृति का कार्य लिया जाता है, लेकिन वेतन में काफी अंतर है। संविदा एएनएम को करीब 15 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जबकि नियमित एएनएम को इससे कहीं अधिक वेतन मिलता है। संविदा एएनएम ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.