गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: शांतिपुरम लेहरा फ्लाईओवर से शांतिपुरम चौराहे तक 30 अगस्त को प्रस्तावित समानता न्याय संकल्प पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सामने आई है। पदयात्रा के आयोजक शिवम मिश्र 'शिवाजी' ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा लगातार पदयात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात करीब एक बजे फाफामऊ थानाध्यक्ष उनके आवास पहुंचे। उस समय शिवम मिश्र घर पर मौजूद नहीं थे। फोन पर हुई बातचीत में थानाध्यक्ष ने उन्हें शनिवार सुबह 12 बजे आयोजन समिति के सदस्यों के साथ फाफामऊ थाने पहुंचने को कहा। शिवम मिश्र के अनुसार, शनिवार को जब वह घर से निकलने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें उनके आवास तुलसीराम का पूरा पर ही रोक लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आरक्षण परिवर्तन को लेकर आज निकलेगी पदयात्रा

हिंदी हिन्दुस...