गंगापार, नवम्बर 14 -- मांडा समाधान दिवस में राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति Gangapar News: मांडा के समाधान दिवस में तहसील से राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के न आ पाने के कारण फरियादियों को भारी निराशा हुई। इस बार भी मांडा के समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। मांडा के समाधान दिवस में प्रायः राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली रहती है। चार पांच लेखपालों के साथ नायब तहसीलदार आकांक्षा बाजपेई कुछ देर के लिए मांडा के समाधान दिवस में रहे , लेकिन समाधान दिवस में एक भी प्रार्थनापत्र नहीं आये। मांडा क्षेत्र के हाटा और मझिगवां दो न्याय पंचायतों के लगभग डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव कोरांव तहसील में तथा मांडा खास , दिघिया , चकडीहा, महेवा कला, महुआरीकला, कोसड़ाकला आदि न्याय पंचायतों के गांव मेजा तहसील में आते हैं...